फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश के पंजे पर भारी पड़ा मोर्ने मोर्कल का 'पंजा'

Sun, 16 Nov 2014 07:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले वनडे में नजदीकी मुकाबले में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार तरीके से वापसी की और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।
विज्ञापन


पर्थ में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाजों का जलवा रहा। पहले मोर्ने मोर्कल (5/21) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को छोटे से स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद जोश हैजलवुड (5/31) ने एक के बाद एक 5 विकेट झटककर मैच को रोमांच में ला दिया लेकिन अफ्रीकी टीम 3 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

5 मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरी तरह से गलत साबित हुआ। तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान कंगारू 42 ओवर के अंदर ही आउट हो गए। मोर्कल ने 8 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके। जबकि 3 विकेट डेल स्टेन को मिले।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर (0) के रूप में झटका लग गया। इसके बाद 34 रन तक उन्होंने 3 और विकेट गंवा दिए। आतिशी बल्लेबाज ऐरोन फिंच (8), शेन वॉटसन (11) और स्टीवन स्मिथ (10) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान जॉर्ज बैली (25)  ने मिचेल मार्श (67) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


लेकिन मध्य और पुछल्ले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और पूरी टीम 62 रनों के अंदर ही आउट हो गई।

बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की भी शुरुआत खराब रही और 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। लेकिन टीम ने विकेटों के गिरने के सिलसिले के बीच 27.4 ओवर में ही 7 विकेट खोकर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के हैजलवुड ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटककर अफ्रीकी टीम को संकट में डाल दिया, मेहमान टीम को जीत से नहीं रोक सके।

विजयी टीम की ओर से कप्तान एबी डीविलियर्स ने 48 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें