फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

599 रुपए में आईफोन बेचने वाले गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2014 02:30 PM IST
इमरान कुरैशी/बीबीसी, हिंदी डॉटकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में पुलिस ने इंटरनेट के जरिए ठगी करने के एक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरू पुलिस के मुताबिक, ये लोग ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली एक वेबसाइट चलाते थे।
विज्ञापन


बेंगलुरू के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक गोयल ने बीबीसी हिंदी को बताया कि इस बेवसाइट पर 599 रूपये का भुगतान करने पर इनाम के तौर पर एक आईफोन देने का वादा किया गया था।

लेकिन जीतने वाले को ये कहकर आईफोन देने से मना कर दिया जाता कि आप इसके बदले कोई दूसरी चीज चुन लीजिए। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली जब लोगों ने इस बारे में बेंगलुरू पुलिस के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अभिषेक गोयल का कहना है, ''इस वेबसाइट का नाम बिगशाप डॉट कॉम है। कंपनी के खाते से 75 लाख रूपये मिले हैं। धोखाधड़ी से और कितने रूपये जमा किए गए हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं।''

पुलिस ने इस मामले में जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से तीन मालिक और तीन प्रबंधक हैं, सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि वेबसाइट चलाने वाली कंपनी ने सर्वर मुहैया कराने वाली कंपनी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शुरू की थी और उसका अपना कोई सर्वर नहीं थी। इस वजह से पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें