फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-स्टीव स्मिथ के बीच तुलना पर बोले गांगुली, विराट आज भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Tue, 17 Sep 2019 08:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media
विज्ञापन

क्रिकेट में दो खिलाड़ियों के बीच तुलना हमेशा से होती रही है। इन दिनों यह तुलना विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच हो रही है। स्मिथ ने एशेज में जबरदस्त खेल दिखाया है। इन दोनों की तुलना पर भारत के दिग्गज कप्तानों में शामिल रहे सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट और स्मिथ की तुलना एक दूसरे से नहीं हो सकती है। विराट कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जबकि स्मिथ का रिकॉर्ड खुद बोलता है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने एशेज सीरीज-2019 में 110 के औसत से पांच मैचों की सात पारियों में 774 रन बनाए हैं। स्मिथ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

गांगुली ने टाटा स्टील कोलकाता 25 के मैराथन लांच कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह वो सवाल हैं, जिनका जवाब नहीं दिया जा सकता। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए हम इससे खुश हैं।
विज्ञापन


स्मिथ के बारे गांगुली ने कहा कि, उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है। 26 टेस्ट शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड है। स्मिथ ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी सात पारियों में 144, 142, 92, 211, 82 और 23 रन बनाए. इस तरह वह किसी एक एशेज सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

टाटा स्टील कोलकाता 25के मैराथन का छठा संस्करण 15 दिसंबर को यहां आयोजित किया जाएगा।  गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा पूर्व कप्तान ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं। धोनी महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें। गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें