साथ-साथ गांगुली ने धोनी को चैंपियन भी बताया। माही को टीम से बाहर किए जाने पर दादा ने कहा, 'टी20 विश्वकप जीतने के बाद पिछले 12-13 साल उनके लिए शानदार रहे हैं। बस उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना है। 'जीवन में ऐसा होना चाहिए। आप जो भी काम करते हैं, जहां भी हो, जिस भी उम्र में हो, आपके पास जितना भी अनुभव है, आपको शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करना होगा अन्यथा कोई और आपकी जगह लेगा।'