फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा के बाद टाटा लांच करने जा रही अपनी सबसे दमदार एसयूवी, देखें वीडियो

Mon, 26 Nov 2018 03:17 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata harrier interior
टाटा मोटर्स की नई एसयूवी कार हैरियर भारत में जल्द लांच होन जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले कार के एक्सटीरियर्स को अधिकारिक तौर पर विडियो के जरिये पेश किया। और हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर जारी कर इसके इंटीरियर डिजाइन की झलक दिखाई। देखा जाए तो सामने आए टीजर से कार की कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tata harrier interior
टाटा हैरियर में 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है  जो Visteon को प्रर्दशित करता है। बता दें, यह कंपनी कई लग्जरी एसयूवी कारों में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सप्लाई करती है। इसके अलावा Visteon अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाली कई कारों के लिए इन्फोटेनमेंट सिस्टम सप्लाई करती है। 



हैरियर कार को लैंडरोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंजरोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
tata harrier
कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया  है। इस इंजन वाली कार को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में लांच करेगी। इसमें 6 मैनुअल स्पीड के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर मिलेंगे। टाटा की इस कार में कई ड्राइव मोड मिलने की उम्मीद है। जो शहर के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी इसे एक बेहतर एसयूवी बनाएंगे। 
 

4 of 5
tata harrier
टाटा ने हैरियर के 5 सीटर मॉडल का प्रॉडक्शन पुणे प्लांट में शुरू कर दिया है। हैरियर के लुक्स को दमदार बनाने के लिए इसमें मस्कुलर बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर फॉग लैंप लगे हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tata harrier
इसकी पूरी बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग होगी। साथ ही इसमें व्हील आर्च भी मिलेगा। कंपनी इस कार को 17 या 18 इंच व्हील के साथ ऑफर कर सकती है। टाटा की इस एसयूवी का बाजार में हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला होगा। लेकिन सबसे दमदार दावेदार जीप कंपास होगी।

भारत में जीप कंपास बेहद जानदार SUV के रूप में रही है। कंपनी ने कार की कीमत को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार की कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें