फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ डिंडा-तिवारी को न चुनना गलतः गांगुली

Tue, 06 Nov 2012 07:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल के क्रिकेटरों तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और मध्य क्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों की टीम में नहीं चुने जाने पर निराशा जताई है।
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो तिवारी और डिंडा को टेस्ट टीम में जरूर चुनते। उन्होंने कहा, ‘डिंडा और तिवारी दोनों को टीम में नहीं चुने जाना काफी निराशाजनक है। मैं मानता हूं कि इन दोनों का दावा किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। डिंडा का टीम में चुना जाना जरूरी था।

दोनों ही खिलाड़ियों ने मौका मिलने पर खुद को साबित किया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों को नहीं पता कि उन्हें अगला मौका कब मिलेगा। इशांत शर्मा को कई बार मौके दिए गए हैं लेकिन उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन से निराश किया है जबकि गत वर्ष घरेलू मैचों में डिंडा सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में टीम में डिंडा को नहीं लेना काफी निराशाजनक है।’
विज्ञापन


‘चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल’
गांगुली ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं मनोज को क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए टीम में चुनता। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं और क्षेत्ररक्षण में भी सक्षम है। मैं तो अपनी टीम में दोनों को मौका देता।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें