फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Tenure: क्या बीसीसीआई से होगी गांगुली-शाह की छुट्टी? इस साल अक्तूबर में हो सकता है बड़ा बदलाव

Tue, 18 Jan 2022 05:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पिछले ढाई साल से बीसीसीआई प्रमुख हैं और उनके कार्यकाल में कई बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि इस दौरान वह कई बार विवादों में भी फंसे हैं। ताजा मामले में उनके और विराट कोहली के बीच के रिश्ते में खटास को लेकर चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पिछले ढाई साल से बीसीसीआई प्रमुख हैं और उनके कार्यकाल में कई बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि इस दौरान वह कई बार विवादों में भी फंसे हैं। ताजा मामले में उनके और विराट कोहली के बीच के रिश्ते में खटास को लेकर चर्चाएं हैं। विराट कोहली के सीमित ओवर की कप्तानी से हटने के मामले में काफी बयानबाजी हुई जिसमें दोनों क्रिकेटर आमने-सामने दिखे। 

विज्ञापन


सौरव गांगुली साल 2015 से बंगाल क्रिकेट संघ से जुड़े थे, जिसके बाद अक्तूबर 2019 में उन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था और उनके साथ ही गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे जय शाह को भी भारतीय बोर्ड का सचिव बनाया गया। दोनों का कार्यकाल बाद में बढ़ाकर तीन साल का कर दिया गया। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली और शाह का कार्यकाल इस साल अक्तूबर में समाप्त हो जाएगा और ऐसे में बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिलने के आसार हैं। 

गांगुली और शाह के कार्यकाल में कई पूर्व क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेट में अहम जिम्मेदारियां भी मिलीं। इस दौरान राहुल द्रविड़ भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए तैयार हुए तो वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का कार्यभार संभाला। यही नहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया। 
विज्ञापन


इन उपलब्धियों के अलावा गांगुली बड़े विवाद का हिस्सा भी बने। उनके और विराट के संबंधों पर भी खूब चर्चा हुई। विराट कोहली ने दावा किया था कि उनसे टी-20 कप्तानी को लेकर बोर्ड की ओर से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की गई थी। वहीं गांगुली ने कहा कि उन्होंने विराट से टी-20 कप्तानी ना छोड़ने को लेकर अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें