असम की राजधानी गुवाहाटी में मंगलवार 10 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। रांची में पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया यहां भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज को अपने नाम कर सकती है।
दर्शकों को उम्मीद, टीम इंडिया जीतेगी सीरीज
टीम इंडिया
टीम इंडिया का जीत का सिलसिला पिछले करीब तीन माह से लगातार जारी है। श्रीलंका में 9-0 की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को पांच वन डे मैचों की सीरीज में 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया ने रांची में भी अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। जहां पहले टी-20 में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 9 विकेट के भारी अंतर से हराया है। गुवाहाटी के दर्शक पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टीम इंडिया उनके सामने मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी। दर्शकों में भारी उत्साह है। टीम के अभ्यास सत्र के दौरान काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उपस्थित थे।
गुवाहाटी में हो रहा 7 साल बाद मैच
विराट एंड धोनी
गुवाहाटी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए एयरपोर्ट में ही भारी भीड़ उपस्थित थी। लिहाजा मैच में दर्शकों की भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक और वजह है। गुवाहाटी शहर में 7 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। इसलिए भी दर्शक काफी उत्साह में हैं।
पिछली बार टीम इंडिया ने कीवियों को हराया था
टीम इंडिया
- फोटो : dd news
गुवाहाटी में पिछला वन डे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 नवंबर 2010 को नेहरू स्टेडियम में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 40 रन से जीत दर्ज की थी। इतने साल बाद मैच का आयोजन होने पर गुवाहाटी के क्रिकेट प्रेमी विशेष रूप से प्रसन्न हैं।
बरसापारा में नए स्टेडियम में होगा मैच
गुवाहाटी स्टेडियम
गुवाहाटी शहर में दो स्टेडियम हैं। नेहरू स्टेडियम के अलावा बरसापारा में भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच इसी नए मैदान में खेला जाएगा। गुवाहाटी में अब तक जितने मैच हुए थे, वह सब पुराने नेहरू स्टेडियम में हुए थे।