अब मयंक अग्रवाल भारतीय टीम के 295वें टेस्ट खिलाड़ी बनकर मैदान पर उतरेंगे। उनके सामने टीम इंडिया को ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि उनका साथी ओपनर कौन होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रयोग के लिए पहचाने जाने वाले विराट, विहारी-रोहित या फिर पुजारा पर दांव लगा सकते हैं।