कोहली ने कहा कि पिच पर पांचों दिन गेंदबाजों के लिए पर्याप्त मौके होने चाहिए। कोहली ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेल रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘यह बेहतरीन है। बेशक पहला दिन सबसे अहम होता है और हम काफी लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं, शायद 80000 से अधिक। मैं पहले भी दो बार इसे अनुभव कर चुका हूं।’