इंग्लैंड के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले महान भारतीय क्रिकेटर विजय मांजरेकर का आज जन्मदिन है। 26 सितंबर 1931 को मुंबई में पैदा हुए इस खिलाड़ी ने तकरीबन 13 साल तक टेस्ट मैच खेला। उनके बेटे संजय मांजरेकर ने भी भारतीय टीम में जगह बनाई, हालांकि बतौर बल्लेबाज उतने सफल नहीं हो पाए, लेकिन कई दशकों से कमेंट्री में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।
हाल ही में संजय ने आत्मकथा लिखी, नाम है इम्परफेक्ट। इस ऑटोबायोग्राफी ने संजय ने कई मजेदार किस्से साझा किए, लेकिन अपने पिता विजय मांजरेकर और परिवार से उनके रिश्तों के बारे में पढ़कर कोई भी चौंक जाएगा। संजय को इस हिम्मत के लिए शाबासी भी देनी चाहिए।