फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत को लेकर भड़के कोच शास्त्री, कहा- क्या मैं सिर्फ तबला बजाने के लिए हूं?

Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोच रवि शास्त्री और ऋषभ पंत - फोटो : self
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री अब ऋषभ पंत के बचाव में उतर आए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ का बचाव करते हुए शास्त्री ने कहा कि वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल होने के लिए हर संभव सहयोग देगी।
विज्ञापन

2 of 6
रवि शास्त्री और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, 'ऋषभ पंत एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। वनडे और टी-20 की बात करें तो दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी पंत जैसे हैं, मैं उन पांच खिलाड़ियों में उंगलियों पर भी नहीं गिन सकता। पंत एक विशेष खिलाड़ी है और उसने पहले ही बहुत कुछ किया है और वह सीखेंगे, ये टीम मैनेजमेंट उनका समर्थन करेगा।'
विज्ञापन

3 of 6
ravi shastri
इससे पहले खुद शास्त्री ने मुश्किल हालातों में शॉट चयन को लेकर पंत की आलोचना की थी। रवि शास्त्री ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर अपनी गलतियां दोहराते रहेंगे, तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस पर शास्त्री ने यू टर्न ले लिया।

4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
बकौल शास्त्री, 'मैंने गलती करने पर खामियाजा भुगतने की बात कही थी, अगर कोई गलती करेगा, तो मैं उसे बताऊंगा। क्या मैं वहां सिर्फ तबला बजाने के लिए हूं? लेकिन ये खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास है, ये खिलाड़ी विध्वसंक हो सकता है और विस्फोटक भी। हम उसे वह पूरा समर्थन देंगे जिसकी उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में चमकने के लिए जरूरत है।'
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
शास्त्री ने कहा, 'अगर कोई गलती करता है तो मुझे उसे बताने की जरूरत है। ऋषभ किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकता है, हमें उन्हें समर्थन देना होगा ताकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर कर पाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media
बता दें कि टीम इंडिया में धोनी के उत्तराधिकारी समझे जा रहे ऋषभ पंत को हाल ही में कई दिग्गजों ने लताड़ लगाई थी। खुद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने सख्त लहजे में उन्हें इशारों-इशारों में समझाया था। वैसे भी हाल के दिनों में ऋषभ पंत बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हो रहे हैं, वह जिस तरह से विकेट गंवाते आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में अहम समझा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें