फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पांच हार के बाद हुई बांग्लादेश की क्लब टीम में इस घातक पाक गेंदबाज की वापसी

Tue, 28 Nov 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
सोहेल तनवीर - फोटो : File
विज्ञापन
बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) उतना ही सक्सेसफुल साबित हुआ है जितना भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)। फिलहाल बांग्लादेश में बीपीएल का 5वां सीजन खेला जा रहा है। एक तरफ जहां आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खेलने पर बैन है, वहीं बांग्लादेश में ऐसा नहीं है। बांग्लादेश में इस वक्त कई पाकिस्तानी खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच खबर ये है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर सिलहट सिक्सर्स से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। अपने अजीब बॉलिंग एक्शन की वजह से जाने जाने वाले तनवीर इस टीम में अपने ही देश के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। 

टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले तनवीर को इस टीम में बाबर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस कोच के तौर पर मिलेंगे। वकार इस टीम के मेंटोर भी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः किरोन पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी, टी20 में लगाया रिकॉर्ड 500वां छक्का

टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स की शुरूआत बेहद अच्छी रही थी और पहले खेले तीनों मैच श्रीलंका के वनडे कप्तान उपल थरंगा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आसानी से जीतने में कामयाब रही। थरंगा ने शुरूआती तीनों मैच में फिफ्टी लगाई लेकिन इसके बाद खेले गए पांच मैच सिलहट सिक्सर्स लगातार हारी और हार की वजह से फिलहाल वो पोइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। 
 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में वापसी के लिए सिलहट सिक्सर्स में हुई तनवीर की वापसी

सोहेल तनवीर - फोटो : File
तनवीर सिलहट सिक्सर्स से पहले बीपीएल में कमिला विक्टोरियन के लिए खेल चुके हैं लेकिन अब वो इस टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। तनवरी चटगांव के एम. ए. अजीज स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। सिलहट की कप्तानी नसीर हुसैन कर रहे हैं। 

हुसैन का मानना है कि तनीवर के टीम से जुड़ने से उनकी टीम की गेंदबाजी में नई जान फूंकने का काम करेगी। हम टूर्नामेंट में खोई हुए मोमेंटम को पाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट में बाकी सभी मैचों में खिलाड़ी अपना 100 फीसदी देंगे और अच्छा प्रदर्शन करने पर फोकस करेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें