फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर कई बड़ी हस्तियों ने जताया दुख, 52 साल की उम्र में हुआ निधन

Fri, 04 Mar 2022 08:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, थाइलैंड

सार

शेन वॉर्न की मौत पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। वसीम जाफर और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर किया। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। 
विज्ञापन
शेन वॉर्न की मौत पर शिल्पा शेट्टी और हरभजन सिंह ने दुख जताया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। उन्होंने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वॉर्न श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेलने वाले वॉर्न ने 25.41 के गेंदबाजी औसत से 708 विकेट लिए। वहीं वनडे में उनके नाम 293 विकेट हैं। 
विज्ञापन


शेन वॉर्न की मौत पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। भारत के अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने भी शेन वॉर्न की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वॉर्न के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा "लीजेंड जिंदा रहते हैं"

विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।"


हरभजन सिंह ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे हीरो भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इस पर यकीन नकीन नहीं करना चहाता हूं। पूरी तरह से बिखर चुका हूं। 
विज्ञापन



बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताते हुए लिखा "दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की मौत से पूरी तरह स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार दोस्त और चाहने वालों के साथ हैं।"

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई है। वॉर्न ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ काफी विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड क्रिकेट ने लिखा क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक, एक दिग्गज, एक महान खिलाड़ी आपने क्रिकेट को बदल दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें