फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Womens ODI Rankings: सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ मंधाना शीर्ष पर, एक्लेस्टोन का गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा

Tue, 28 Oct 2025 05:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाएं हाथ की इस 29 साल की बल्लेबाज ने पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए हैं। इन पारियों के बाद उनके नाम 828 रेटिंग अंक हो गए, जो दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (731) से 97 अंक अधिक हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने घरेलू विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगलवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने के साथ महिला वनडे क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बाएं हाथ की इस 29 साल की बल्लेबाज ने पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए हैं। इन पारियों के बाद उनके नाम 828 रेटिंग अंक हो गए, जो दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (731) से 97 अंक अधिक हैं। गार्डनर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने नाबाद शतक के बाद छह स्थानों की छलांग लगाई।
विज्ञापन
Trending Videos

लाउरा शीर्ष तीन में शामिल
मंधाना को इससे पहले सितंबर 2025 के लिए आईसीसी-महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोल्वार्ड्ट भी 90 और 31 रनों की पारी की बदौलत दो स्थानों के सुधार के साथ शीर्ष तीन में पहुंच गईं।इंग्लैंड की एमी जोन्स चार पायदान चढ़कर नौवें (656) स्थान पर पहुंच गई, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने शीर्ष 40 में सबसे बड़ी छलांग लगाई और 16 स्थान के सुधार के साथ 16वें (613) स्थान पर पहुंच गईं। चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हुई भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल 564 की रेटिंग के साथ शीर्ष 30 (27वें स्थान) में पहुंच गईं।
विज्ञापन

एक्लेस्टोन की बादशाहत बरकरार
इस विश्व कप में स्पिन की अहम भूमिका रही है और कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के बूते अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग (747) में शीर्ष पर बनी हुई हैं। एकलेस्टोन को ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग से कड़ी टक्कर मिल रही है।  उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट लिए थे। किंग ने अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग 698 के साथ पांच स्थान की छलांग लगाई, जिससे उनकी टीम की साथी गार्डनर एक स्थान फिसलकर तीसरे (689) स्थान पर आ गईं।

पाकिस्तान की नशरा संधू दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा (610) के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहीं, जबकि तेज गेंदबाज मारिजन कप और सदरलैंड भी एक-एक स्थान के सुधार के साथ क्रमशः चौथे और सातवें स्थान पर पहुंच गईं। बाएं हाथ की एक और स्पिनर लिंसे स्मिथ रैंकिंग में 24 स्थानों का सुधार करने में सफल रही। वह 444 रेटिंग के साथ 36वें स्थान पर पहुंच गयी है। गार्डनर ने विश्व कप में प्रदर्शन से हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में अपना पहला स्थान (रेटिंग 503) पक्का कर दिया है। इस सूची में वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पछाड़कर काप दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें