ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मेग लैनिंग की अगुआई में टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त दी और विश्व विजेता बनी। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईसीसी ने मंगलवार को नई रैंकिग जारी कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मेग लैनिंग की अगुआई में टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त दी और विश्व विजेता बनी। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद आईसीसी ने मंगलवार को नई रैंकिग जारी कर दी है।
विज्ञापन
महिलाओं की ताजा रैंकिंग में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं। खिताबी मुकाबले में 170 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अलिसा हीली अब दुनिया की नंबर एक बैटर बन गई हैं। उन्हें चार स्थान का बड़ी फायदा हुआ और वह अब शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। उनके अलावा इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट सिवर ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। फाइनल में 148 रन की नाबाद पारी खेलने वाली सिवर दो स्थान के फायदे के साथ दूसरी पायदान पर काबिज हो गई हैं।
विज्ञापन
भारत के लिहाज से मिताली राज एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें नंबर पर खिसक गई हैं जबकि स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गई हैं। शीर्ष 10 में सिर्फ ये दो भारतीय ही शामिल हैं।
गेंदबाजी में सोफी इक्लेस्टन शीर्ष पर बनी हुई हैं। जबकि, शबनीम इस्माइल दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की गेंदबाज आन्या श्रबसोल पांच स्थान के फायदे के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं। शीर्ष 10 में झूलन गोस्वामी इकलौती भारतीय गेंदबाज हैं।
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नैट सिवर ने एलिस पेरी को पछाड़ते हुए शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। यहां शीर्ष 10 में भारत की दो खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और झूलन गोस्वामी क्रमश: सातवें और दसवें पायदान पर बनी हुई हैं।