फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार नजर आईं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत को लगाया गले; वीडियो

Wed, 10 Dec 2025 07:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले कई दिनों से अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। मंधाना अब बुधवार को एक कार्यक्रम में नजर आईं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम@smriti_mandhana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना संगीतकार पलाश मुछाल के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार नजर आईं। मंधाना को बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिखीं जहां उन्होंने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को गले लगाया। मंधाना और हरमनप्रीत फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में एक निजी कंपनी के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलती नजर आएंगी मंधाना
मंधाना ने सात दिसंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह बताया था कि पलाश के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है और वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। इसके अगले ही दिन उनके भाई ने मंधाना की ट्रेनिंग में लौटने की फोटो शेयर की थी। मंधाना 21 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलती नजर आएंगी। 

मंधाना ने भारतीय महिला टीम की वनडे विश्व कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मंधाना अब श्रीलंका के खिलाफ 21 से 30 दिसंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इसके मुकाबले विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। ये सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम है। मंधाना अगले साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान भी संभालेंगी। 

पलाश मुछाल के साथ टूटा रिश्ता 
मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल का रिश्ता आखिरकार टूट गया। मंधाना और मुछाल ने लगभग एक ही समय में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शादी रद्द होने का आधिकारिक एलान रविवार को किया था। मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी और दो दिन पहले से शादी की रस्में शुरू हो गई थी। शादी टलने की खबर 23 नवंबर की शाम को आई थी। मंधाना और पलाश ने 17 दिन बाद चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया था कि शादी टूट गई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि उनका ध्यान भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है। मंधाना ने लिखा था, मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल मंधाना
महिला चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम का एलान किया था। इस सीरीज में टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। वनडे विश्व कप के बाद यह पहली सीरीज होगी जिसमें भारतीय टीम हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें