फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में फिर दिखा स्मॉग इफेक्ट, बीच मैदान में ही उल्टी करने लगा ये लंकाई खिलाड़ी

Tue, 05 Dec 2017 05:45 PM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : new indian express
विज्ञापन
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान दिल्ली में फैले प्रदूषण का असर एक बार फिर दिखाई दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने लगातार स्मॉग की शिकायत की और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या के बारे में अंपायरों से शिकायत की। मैच कई बार रोका भी गया। लेकिन इसके बाद गुस्से में आकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी 527/7 पर घोषित कर दी। 

ये भी पढ़ेंः स्मिथ और रूट के बराबर होगी कोहली की सैलरी, BCCI इतनी कर सकती है खिलाड़ियों की तनख्वाह

चौथे दिन एक बार फिर मास्क लगाकर फील्डिंग की

श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंकाई खिलाड़ी चौथे दिन एक बार फिर मैदान पर मास्क लगाकर फील्डिंग करते हुए नजर आए। इस बीच तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल दूसरी पारी में अपना तीसरा ओवर फेंकने के बाद ही उल्टी करने लगे और उन्हें मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा। 
 

दिल्ली की हवा में खेलने से खिलाड़ियों के हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा

वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों का मानना है कि दिल्ली की हवा में खेलने से खिलाड़ियों के हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरक्षित स्तर से 18 गुणा ज्यादा खतरनाक स्तर पर जा पहुंचा है। 
 
विज्ञापन

ऐसी कंडिशन में खेल रद्द किया जाना चाहिए

भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी इस बात पुष्टि कर चुके हैं कि दिल्ली की हवा में खेलने से इन खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है और ये बीमार भी पड़ सकते हैं। आईएमए के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने कहा है कि आईसीसी को ऐसे पॉलिसी बनानी चाहिए कि ऐसी कंडिशन में खेल रद्द किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें