ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिम्मी एंडरसन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे क्रिकेट के सबसे बड़े स्लेजरों में से एक है। गौरतलब है कि एडीलेड में होने वाले टेस्ट मैच से पहले एंडरसन ने एक अंग्रेजी अखबार टेलिग्राफ के कॉलम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों को ‘बदमाश’ करार देते हुये जॉनी बेयरस्टा विवाद को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने का भी आरोप लगाया।
विकेटकीपर बेयरस्टा ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट से सिर टकराया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त दर्ज की। स्मिथ से जब एंडरसन के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि एंडरसन क्रिकेट के सबसे बड़े छींटाकशी करने वालों खिलाड़ियों में से एक है। इस दौरान स्मिथ ने इस बात से भी इनकार किया कि बेयरस्टा घटना का उन्होंने मजाक बनाया था।
पढ़ेंः-कोहली-स्मिथ की तुलना करने वालों को गांगुली का ये करारा जवाब
स्मिथ ने कहा, 'मैंने उनका लेख पढ़ा है। मुझे लगता है एंडरसन का मुझे बदमाश और बड़ा स्लेजर कहना काफी रोचक है। यदि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वह क्रिकेट के मैदान में सबसे बड़े स्लेजरों में से एक है।' उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद करते हुये कहा, 'मुझे याद है साल 2010 में जब मैं टीम में आया था वह मुझ पर हमला कर काफी खुश थे।'