फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT: 4 चौके, 6 छक्के और 66* रन...रजत पाटीदार ने दिलाई एमपी को सात विकेट से जीत, फाइनल में मुंबई से होगा सामना

Fri, 13 Dec 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

इस मुकाबले में दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाए और सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब टीम 15 दिसंबर को मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर फाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को सात विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में रजत पाटीदार का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौके और छह छक्के की मदद से 66* रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाए और सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब टीम 15 दिसंबर को मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर फाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश ने 13 साल में पहली बार पूर्व चैंपियन दिल्ली को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रजत पाटीदार की अगुआई वाली टीम के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। वेंकटेश अय्यर ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा त्रिपुरेश, आवेश और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।

मध्य प्रदेश की पारी
छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए दिल्ली को गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। अनुभवी इशांत शर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर अर्पित गौड़ (शून्य) और तीसरे ओवर में सुभ्रांशु सेनापति (सात) को चलता कर टीम की उम्मीदें जगा दी। तीन ओवर के बाद मध्य प्रदेश की टीम दो विकेट पर 20 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन हर्ष गवली ने चार चौके और एक छक्का जड़ित पारी से दिल्ली के गेंदबाजों को परेशान किया। उनके आउट होने के बाद पाटीदार और हरप्रीत ने दिल्ली को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने हरप्रीत सिंह भाटिया (नाबाद 46) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंद में 106 रन की अटूट साझेदारी कर दिल्ली के लिए वापसी के मौके बंद कर दिए। सुयश शर्मा की गेंद पर विजयी छक्का मारने वाले हरप्रीत ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। मध्यप्रदेश के लिए सलामी बल्लेबाज हर्ष गवली ने भी 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

दिल्ली की पारी
यश ढुल (11) और प्रियांश आर्य (29) ने 33 गेंदों में 38 रन की साझेदारी के साथ दिल्ली को सधी हुई शुरुआत दिलायी। दोनों हालांकि को क्रमशः त्रिपुरेश सिंह (18 रन पर एक विकेट) और कुमार कार्तिकेय (23 रन पर एक विकेट) के खिलाफ विकेट गंवा बैठे जिससे टीम का स्कोर नौ ओवरर में दो विकेट पर 54 रन हो गया। अय्यर ने तीन गेंदों के अंदर कप्तान आयुष बडोनी (19) और हिम्मत सिंह (15) को आउट किया, जिससे दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 79 रन हो गया। इसके बाद अनुज रावत ने 24 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 33 रन, जबकि मयंक रावत ने 21 गेंदों में 24 रनों का योगदान देकर दिल्ली को 146 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें