फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kambli-Sachin: सचिन ने नहीं की थी विनोद कांबली की मदद? पूर्व क्रिकेटर ने अब किया खुलासा, बीमारी पर भी की बात

Fri, 13 Dec 2024 08:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन और कांबली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों बचपन से दोस्त हैं। हालांकि, 2009 में कांबली के एक बयान ने दोनों के रिश्ते में खटास पैदा कर दी थी। इस पर अब कांबली ने बात की है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक अनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें सचिन तेंदुलकर से बात करते देखा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। अब कांबली ने सचिन के साथ अपने रिश्ते पर बात की। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : Twitter
हाल ही में कांबली ने विकी लालवानी को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और सचिन के साथ रिश्ते पर बात की। कांबली ने बताया कि उनको पिछले एक महीने से यूरिन से जुड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एंड्रिया कांबली उनका ख्याल रखती हैं। कांबली ने कहा- "मैं अब ठीक हूं। मेरी पत्नी मेरा ख्याल रखती है। वह मुझे तीन अलग-अलग अस्पताल में ले गई और कहा कि आपको फिट होना है।

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : Twitter
सचिन और कांबली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों बचपन से दोस्त हैं। हालांकि, 2009 में कांबली के एक बयान ने दोनों के रिश्ते में खटास पैदा कर दी थी। दरअसल, कांबली ने कहा था कि सचिन ने उनकी कोई मदद नहीं की। इस विषय में जब उनसे सवाल पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वह उस वक्त परेशान थे। कांबली ने आगे कहा- सचिन ने हमेशा मेरी बहुत मदद की। जब 2013 में लीलावती अस्पताल में मेरे 2 ऑपरेशन हुए, तब उसने मेरी आर्थिक रूप से मदद की थी।
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : Twitter
कांबली फिलहाल बेहद गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। न सिर्फ स्वास्थ्य को लेकर बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। कांबली ने स्वीकार किया कि उनकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ है। स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे कांबली की आय का एकमात्र स्रोत बीसीसीआई की पेंशन है, जो प्रति माह 30,000 रुपये है। इस बात का खुलासा उन्होंने 2022 में खुद किया था। दो बच्चों की देखभाल करने के लिए कांबली 15वीं बार रिहैब में जाने के लिए तैयार हैं।  कांबली पहले भी 14 बार रिहैब में जा चुके हैं, लेकिन तब कुछ सुधार नहीं हुआ था। हालंकि, अब उन्हें लगता है कि यदि रिहैब से उनकी शारीरिक और वित्तीय दोनों स्थिति में सुधार होता है, तो वह इसे एक और मौका देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें