फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार जड़ा दोहरा शतक, बना डाले कई सारे रिकॉर्ड

Sat, 16 Jan 2021 03:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
विज्ञापन
1 of 6
जो रूटूै - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार दोहरा शतक लगाया। दाएं हाथ के 30 वर्षीय बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। उन्होंने 228 रनों की अपनी मैराथन पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
विज्ञापन

2 of 6
जो रूट - फोटो : social media
रूट ने जहां अपने टेस्ट करियर का चौथा दोहरा शतक लगाया वहीं वे अब टेस्ट क्रिकेट में एक से अधिक दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। रूट ने इससे पहले बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में हैमिल्टन में दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन

3 of 6
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ मैच की पहली पारी में आउट होने से पहले रूट ने 321 गेंदों में 71 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही वे इंग्लैंड की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। 

4 of 6
जो रूट
अपनी शानदार पारी के दौरान रूट ने एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 98वें मैच की 178वीं पारी में अपने 8000 टेस्ट रन भी पूरे किए और इसके साथ ही वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के सातवें खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन

5 of 6
जो रूट
इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक के नाम पर है। उन्होंने 161 मैचों की 291 पारी में कुल 12472 रन बनाए हैं। जबकि इस सूची में ग्राहम गूच 118 मैचों में 8900 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
joe root
बता दें कि पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पकड़ बना ली है। श्रीलंका की पहली पारी मजह 135 पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 421 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में श्रीलंका ने दो विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अब भी इंग्लैंड से 130 रन पीछे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें