Shane Warne
पंत की यह बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और मार्क वॉ दोनों को पसंद नहीं आई। दोनों ने कमेंट्री करते वक्त पंत के इस व्यवहार की आलोचना की। दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने कहा, 'पंत विरोधी बल्लेबाज को स्लेजिंग कर सकते हैं, लेकिन जब गेंदबाज रन-अप ले रहा होता है तब नहीं। पंत बैटिंग के दौरान अपने साथियों के साथ हंस रहे हैं। लेकिन गेंदबाज अगर दौड़ना शुरू कर दे तो आपको चुप हो जाना चाहिए और बल्लेबाज को ध्यान लगाने देना चाहिए।