फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की श्रीलंकाई धरती पर लगातार पांचवीं जीत, दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त

Mon, 18 Jan 2021 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से मात दी। इसी के साथ मेहमान अंग्रेजों ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यह इंग्लैंड की श्रीलंकाई धरती पर लगातार पांचवीं टेस्ट जीत भी है। दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लिश कप्तान जो रूट मैच के हीरो रहे। चौथे दिन श्रीलंका ने दूसरी पारी में 359 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर पा लिया। जॉनी बेयरस्टो 35 और डन लॉरेंस 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

विज्ञापन

थिरिमाने का आठ साल में पहला टेस्ट शतक 
इससे पहले श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल 156/2 से आगे खेलना शुरू किया। तिरिमाने ने 251 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाए। सैम करन ने तिरिमाने को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें कि तिरिमाने ने आठ साल में पहला टेस्ट शतक जड़ा।

इंग्लैंड के जैक लीच ने चटकाए पांच विकेट
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने बेहतरीन गेंदबाजी की। श्रीलंका की दूसरी पारी में तिरिमाने के अलावा कुसल परेरा ने 62 रनों का योगदान दिया। लीच ने 122 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पहली पारी में 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 421 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन


मोईन अली का कोरोना टेस्ट निगेटिव, खेल सकते हैं अगला टेस्ट
मोईन अली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व आखिरी टेस्ट खेल सकते हैं, क्योंकि 13 दिन के क्वारंटीन के बाद उनका कोरोना का टेस्ट निगेटिव आया है। वह वापस टीम के बायो बबल में शामिल हो गए। बता दें कि मोईन अली में श्रीलंका पहुंचने के दौरान हल्के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद पीसीआर टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो बार परीक्षण में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें