फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का कैच छोड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई टीम पर लगी पेनाल्टी

Sat, 29 Aug 2015 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
22 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने उतरी टीम इंडिया को कोलंबो टेस्ट मैच में जोरदार शुरुआत करनी थी लेकिन खेल के शुरुआत से ही उसके साथ अच्छा नहीं हुआ।
विज्ञापन


कोलंबो के सिंहली स्पोटर्स क्लब में टॉस गंवाने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला तो शुरुआती 4 ओवर में टीम ने 2 बड़े विकेट ही गंवा दिए। अगर पहले ओवर की बात करें तो इस ओवर में ही टीम इंडिया के साथ 3 चीजें हो गईं। पहली ही गेंद पर पिछले मैच से शतकवीर लोकेश राहुल ने 2 रन लेकर भारत का खाता खोल दिया।

फिर इसके बाद लोकेश अगली ही गेंद पर धम्मिका प्रसाद की गेंद पर बोल्ड हो गए। प्रसाद की अंदर आती गेंद को जानबूझकर छोड़ दिया जो विकेट से जाकर टकरा गई और 2 रन पर ही उनकी पारी खत्म हो गई। इस तरह से गेंद छोड़ने पर महान कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर ने भी नाराजगी दिखाई।
विज्ञापन


लोकेश के जाने के बाद अजिंक्य रहाणे (8) लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और अपनी दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया, साथ ही अपना खाता भी खोल दिया। एक बार फिर उनका तीसरे नंबर पर आना क्रिकेट समीक्षकों को सही नहीं लगा। चौथे ओवर में वह भी चलते बने।

कोहली को आधे घंटे के अंदर क्रीज पर आना पड़ा लेकिन बारिश के कारण खेल रोके जाने से पहले वह दो बार कैच उछाल चुके थे और दोनों ही बार अपना विकेट बचाने में कामयाब रहे। कोहली को मिले एक जीवनदान पर तो श्रीलंका टीम को पेनाल्टी ही भरना पड़ गया।
विज्ञापन

कोहली का कैच टपकाया और श्रीलंका पर लगी पेनाल्टी

एक बार फिर कप्तान विराट कोहली को टेस्ट मैच के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही मैदान पर आना पड़ा। कोहली जिस समय क्रीज पर आए उस समय टीम इंडिया के 2 विकेट गिर चुके थे और वह महज 12 रनों के अंदर।

पिछले टेस्ट मैच के दो शतकवीर महज 20 मिनट के अंदर ही पवेलियन लौट चुके थे और टीम पर काफी दबाव था। ओपनर लोकेश राहुल (2) और अजिंक्य रहाणे (8) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए थे। कप्तान कोहली के कंधे पर एक बार फिर टीम को संकट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी और इस बार उनके साथ क्रीज पर थे चेतेश्वर पुजारा जो पिछले साल दिसंबर के बाद टीम इंडिया में लौटे।

हालांकि कोहली को भी एक आसान जीवनदान उस समय मिला जब वह 8 रन पर खेल रहे थे। तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप की गेंद को कोहली ने खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर कुशल परेरा के पास गई और उन्होंने डाइव लगाकर लपकने का प्रयास भी किया लेकिन लपक नहीं सके। कुशल का भी यह पहला टेस्ट मैच है और अगर वह कैच लपक लेते तो कोहली उनका पहला शिकार होते।

कोहली को जीवनदान मिलने से श्रीलंका की टीम सदमे में थी कि इस बीच मेजबान टीम को पेनाल्टी भी लग गई। हुआ यह कि कुशल ने जो कैच टपकाया वह गेंद लुढ़कते हुए विकेटकीपर के पीछे रखे हैलमेट से टकरा गई और टीम को 5 रन के रूप में दंड भरना पड़ा। ये 5 रन कोहली के खाते में नहीं गए यह टीम के स्कोर में जुड़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें