फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka crisis: श्रीलंकाई क्रिकेटर ने बताया हाल- पेट्रोल के लिए दो दिन लाइन में खड़े रहे, प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा पा रहे

Sat, 16 Jul 2022 11:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका में तेल की कमी के चलते खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। पेट्रोल पंप में लंबी कतारें लगी हुई हैं और सभी को तेल भरवाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
चमिका करुणारत्ने - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और तेल सहित कई जरूरी सामनों की भारी कमी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की भारी कमी के चलते लोग कई दिनों तक कतारों में खड़े रहकर तेल भरवा रहे हैं। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने भी इनमें से एक हैं। 2019 में अपने देश के लिए पहला मैच खेलने वाला यह खिलाड़ी श्रीलंका के आर्थिक संकट से परेशान है। 
विज्ञापन


शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में करुणारत्ने ने बताया कि दो दिन तक कतार में खड़ा रहने के बाद उन्हें तेल मिल गया है। ईंधन की भारी कमी के चलते वो अपनी प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। 

भारत के बारे बात करते हुए करुणारत्ने ने कहा कि श्रीलंका के लिए भारत बड़े भाई की तरह है। उसने हमारी बहुत मदद की है। मैं इस समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम जानते हैं कि हम बड़े संकट से गुजर रहे हैं और भारत ने हमारी बहुत मदद की है। भारत के साथ हमारा इतिहास पहुत गहरा है। हम मौजूदा समय में संघर्ष कर रहे हैं। भारत ने हमारे लिए जो भी किया है उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। हम समय के साथ बेहतर होते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका के पास
श्रीलंका को इसी साल अगस्त के महीने में एशिया कप 2022 की मेजबानी करनी है, लेकिन पूरे देश में आर्थिक संकट फैला हुआ है। आजादी के बाद से पहली बार श्रीलंका में तेल की इतनी ज्यादा कमी हुई है। हालातों से परेशान क्रिकेट खिलाड़ियों को भी नहीं पता है कि आगे क्या होने वाला है। चमिका करुणारत्ने ने बताया कि ऐसे अहम दिन पर वो तेल भरवाने इसलिए आए हैं, क्योंकि लंका प्रीमियर लीग और दो अहम सीरीज के मैचों का एलान हो चुका है। 

करुणारत्ने ने आगे कहा "एशिया कप आ रहा है और लंका प्रीमियर लीग भी इसी साल होना है। मुझे नहीं पता कि क्या होगा, क्योंकि मुझे प्रैक्टिस के लिए कोलंबो और बाकी जगहों पर जाना होगा साथ ही क्लब सेशन में भी शामिल होना होगा। ईंधन की कमी के चलते मैं प्रैक्टिस के लिए नहीं जा पा रहा हूं। दो दिनों से मैं कहीं नहीं जा पाया क्योंकि मैं पेट्रोल के लिए लंबी कतार में खड़ा हूं। किस्मत से मैंने 10 हजार रुपये का तेल भरवा लिया है, जो अधिकतम दो से तीन दिन तक चलेगा।" 

चमिका का कहना है कि एशिया कप 2022 के लिए वो और उनकी टीम तैयार हैं, लेकिन वो फिलहाल मौजूदा हालातों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा "हम एशिया कप के लिए तैयार हैं और मुझे लगता है कि इस बड़े इवेंट के लिए देश पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराएगा। हम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रहे हैं और मैच अच्छे रहे। एशिया कप के लिए भी तैयारी चल रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें