फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI Cape Town: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में कैटिच होंगे एमआई केप टाउन के मुख्य कोच, अमला को मिली यह जिम्मेदारी

Thu, 15 Sep 2022 01:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की मालिकाना हक वाली इस टीम ने गुरुवार को कोचिंग स्टाफ का एलान किया। कैटिच के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला को भी टीम के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
साइमन कैटिच और हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में अगले साल से शुरू होने वाली एसए20 टूर्नामेंट के लिए (SA20) एमआई केपटाउन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर साइमन कैटिच को अपना कोच बनाया है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की मालिकाना हक वाली इस टीम ने गुरुवार को कोचिंग स्टाफ का एलान किया। कैटिच के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला को भी टीम के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन


अमला को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। अमला के नाम वनडे में सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स पैमेंट को दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर होंगे। पैमेंट मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं। वहीं, पीटरसन मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

कोचिंग स्टाफ को लेकर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ''"मुझे एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जेम्स और रॉबिन के साथ मिलकर हम एक ऐसी टीम बनाएंगे जो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड को विकसित करेगी।''
विज्ञापन


वहीं, साइमन कैटिच ने कहा, ''एमआई केप टाउन का मुख्य कोच बनना सम्मान की बात है। एक नई टीम को एक साथ रखना, कौशल को निखारना और टीम संस्कृति का निर्माण करना हमेशा विशेष होता है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि एमआई केप टाउन एक ऐसी टीम के रूप में विकसित हो, जो स्थानीय प्रतिभाओं का लाभ भी उठाए और एमआई के मूल मूल्यों को आगे बढ़ाए।''

दूसरी ओर, हाशिम अमला ने कहा, ''मैं एमआई केप टाउन के साथ इस असाइनमेंट को लेकर रोमांचित हूं। एमआई मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेजर को बहुत-बहुत धन्यवाद।'' एसए20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 सितंबर को होनी है। टीम ने कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन को पहले ही अपने साथ जोड़ लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें