फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRE vs SA: भारतीय मूल के इस आयरिश क्रिकेटर ने रचा इतिहास, वन-डे में यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Sat, 17 Jul 2021 04:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आयरलैंड

सार

दक्षिण अफ्रीका से आयरलैंड की टीम ने भले ही तीसरा वन-डे हार गई हो लेकिन सिमी सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
सिमी सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के आयरिश क्रिकेटर सिमी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कमाल करने वाले सिमी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उनके नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शमी ने अपनी पारी के दौरान 91 गेंदों में 14 चौके की मदद से नाबाद सैंकड़ा जड़ा। मैच में जब आयरलैंड का स्कोर 92/6 था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सिमी सिंह ने जो किया वह इतिहास बन गया। 

 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने मैच और सिमी ने दिल जीता
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से आयरलैंड की टीम ने भले ही तीसरा वन-डे हार गई हो लेकिन सिमी सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जानेमन मलान (177*) और कप्तान क्विंटन डीकॉक (120) के दम पर चार विकेट खोकर 346 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहुलकवायो और तबरेज शम्सी ने तीन तीन विकेट लिए। वहीं, केवश महाराज ने दो विकेट झटके। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए मलान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 169 गेंदों में 16 चौके और छह छक्के की मदद से 177 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बता दें कि आयरलैंड ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 43 रन से हरा दिया था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे बारिश के कारण रद्द हो गया है। बहरहाल, दोनों टीमों के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें