फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, एक रन और बनाते तो बाबर को पीछे कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम

Tue, 24 Jan 2023 06:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कुल 360 रन बनाए। हालांकि, वह एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। अगर गिल एक रन और बना लेते तो वह बाबर आजम को पीछे छोड़ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज में शुभमन गिल शानदार लय में थे। उन्होंने इस सीरीज के तीन मैचों में कुल 360 रन बना दिए। इसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल है। सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाने वाले गिल ने दूसरे मैच में नाबाद 40 और तीसरे मैच में 112 रन बनाए। इस तरह उन्होंने सीरीज में कुल मिलाकर 360 रन बना दिए। वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी की। 
विज्ञापन


बाबर आजम ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 360 रन बनाए थे। इस सीरीज में शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब शुभमन गिल भारत के लिए तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने तीन मैच की एक सीरीज में 283 रन बनाए थे।
विज्ञापन

तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन
रन बल्लेबाज विपक्षी टीम साल
360 बाबर आजम वेस्टइंडीज 2016
360 शुभमन गिल न्यूजीलैंड 2023
349 इमरुल कायेस जिम्बाब्वे 2018
342 क्विटंन डिकॉक भारत 2013
330 मार्टिन गुप्टिल इंग्लैंड 2013

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे गिल
शुभमन गिल ने इसी सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाए थे और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया था, जबिक उनसे पहले ईशान किशन ने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में शतक लगाया था। इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2013 में 26 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन बनाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें