फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill Interview: एक ही कमरे में रहते हैं दोहरा शतक लगाने वाले गिल और किशन, रोहित से बातचीत में खुलासा

Thu, 19 Jan 2023 02:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुभमन गिल का स्वागत किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि गिल और किशन एक ही कमरे में रहते हैं। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 337 रन ही बना पाई और मैच हार गई। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। 34 रन बनाने वाले रोहित शर्मा टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 
विज्ञापन


शुभमन गिल ने अकेले भारतीय टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। पहले उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की, क्योंकि एक छोर पर विकेट गिरते जा रहे थे। इसके बाद आखिरी ओवरों में तूफानी अंदाज में रन बनाए और आखिरी पांच ओवरों में 57 रन जोड़ दिए। गिल मैच के आखिरी ओवर में 208 रन बनाकर आउट हुए। 

पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


इस पारी के साथ शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। ईशान ने 24 साल की उम्र में यह कारनामा किया था, जबकि गिल ने 23 साल की उम्र में यह कर दिखाया। 





गिल के दोहरे शतक के बाद कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने वनडे में 200 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में उनका स्वागत किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि शुभमन गिल और ईशान किशन एक ही कमरे में रहते हैं और दोनों ने एक महीने के अंतराल में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

इस बातचीत में गिल ने बताया कि ईशान किशन अपने आईपैड पर फिल्में देखते रहते हैं और इयरफोन भी नहीं इस्तेमाल करते। इस वजह से वह ठीक से सो नहीं पाते हैं। जब गिल किशन को फिल्म देखने से मना करते हैं तो किशन का जवाब होता है कि तू मेरे कमरे में रह रहा है। सब कुछ मेरे हिसाब से होगा। वहीं, अपने दोहरे शतक को लेकर गिल ने बताया कि जब एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे तो उनके दिमाग में यही चल रहा था कि गेंदबाज को हावी नहीं होने देना है। इसी वजह से वह हर ओवर में एक चौका लगाने की कोशिश कर रहे थे और पूरी पारी में बल्लेबाजी करके वह बेहद खुश नजर आए। 

इस बातचीत के अंत में रोहित शर्मा ने ईशान किशन के मजे ले लिए। उन्होंने किशन से पूछा कि आप दोहरा शतक लगाने के बाद तीन मैच में नहीं खेले। इस पर किशन ने कहा कि भैया कप्तान तो आप हैं, आपने बाहर बैठा दिया। हालांकि, अंत में किशन ने कहा कि उन्हें चार नंबर पर बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें