फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs GT: गिल-सुदर्शन के बीच तीसरी बार हुई शतकीय साझेदारी, मौजूदा सत्र में मिलकर बना चुके 400 से ज्यादा रन

Mon, 21 Apr 2025 09:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। गिल ने 34 गेंदों पर इस आईपीएल सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। इसके बाद सुदर्शन ने 33 गेंदों पर आईपीएल 2025 का अपना पांचवां पचासा पूरा किया।
विज्ञापन
गिल और सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी कर गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। 

विज्ञापन

गिल-सुदर्शन की हिट जोड़ी
गुजरात और केकेआर के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर मुकाबला खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया। केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। गिल ने 34 गेंदों पर इस आईपीएल सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। इसके बाद सुदर्शन ने 33 गेंदों पर आईपीएल 2025 का अपना पांचवां पचासा पूरा किया। गिल और सुदर्शन के बीच साझेदारी को आंद्रे रसेल ने तोड़ा। रसेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। सुदर्शन 36 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। 

ये भी पढ़ें: KKR vs GT: शुभमन गिल जल्द करने वाले हैं शादी? कमेंटेटेर डैनी मॉरिसन के सवाल से असहज हुए गुजरात के कप्तान

गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन की जोड़ी हिट है। गिल और सुदर्शन के नाम ही गुजरात के लिए सबसे बड़े ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। गिल और सुदर्शन के बीच 114 रनों की साझेदारी गुजरात के लिए चौथी बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। गिल और सुदर्शन तीन बार गुजरात के लिए शतकीय साझेदारी कर चुके हैं जिसमें एक बार 210 रनों की पार्टनरशिप भी शामिल है। 

गुजरात टाइटंस के लिए 100+ ओपनिंग साझेदारियां
रन साझेदार विपक्षी टीम स्थान वर्ष
210 शुभमन गिल-साई सुदर्शन सीएसके अहमदाबाद 2024
142 शुभमन गिल-रिद्धिमान साहा लखनऊ सुपरजाएंट्स अहमदाबाद 2023
120 शुभमन गिल-साई सुदर्शन लखनऊ सुपरजाएंट्स लखनऊ 2025
114 शुभमन गिल-साई सुदर्शन केकेआर कोलकाता 2025
106 शुभमन गिल-रिद्धिमान साहा मुंबई इंडियंस मुंबई 2022
विज्ञापन

आईपीएल 2025 में आग उगल रहा गिल-सुदर्शन का बल्ला
गिल और सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी इस सीजन धमाल मचा रही है। गिल और सुदर्शन ने इस सत्र में आठ पारियों में अब तक 448 रन जोड़े हैं और इनका औसत 56.0 का रहा है। गिल और सुदर्शन 8.93 के रन रेट से रन बना रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी ने इस सीजन दो बार शतकीय और दो बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। इतना ही नहीं, इन दोनों ने आईपीएल 2024 से अब तक 17 पारियों में कुल आठ बार 50+ साझेदारी की है जो सर्वाधिक है। इन्होंने इस मामले में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने आईपीएल 2024 से अब तक 22 पारियों में सात बार 50+ साझेदारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें