फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान अय्यर को मिली नई जिम्मेदारी, भारत ए की कमान संभालेंगे

Mon, 23 Jul 2018 07:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shreyas iyer
विज्ञापन

मुंबई के आक्रामक युवा बल्लेबाज और 2018 आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर को दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत में दो चार दिवसीय क्रिकेट मैचों के लिए घोषित भारत 'ए' टीम का कप्तान घोषित किया गया है।  भारत 'ए' टीम में वन-डे के माहिर लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय सीनियर क्रिकेट चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ सोमवार को दो चार दिवसीय मैचों और चतुष्कोणीय सीरीज के लिए भारत 'ए' और भारत 'बी' की टीमों की घोषणा की। श्रेयस अय्यर चतुष्कोणीय सीरीज में भी भारत 'ए' की कप्तानी करेंगें जबकि भारत 'बी' की कप्तानी मनीष पांडे को सौंपी गई है। दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' पहला चार दिनी मैच बेलगाम में 4 अगस्त से और दूसरा 10 अगस्त से बेंगलुरू में खेलेगी। चतुष्कोणीय सीरीज 17 से 29 अगस्त तक विजयवाड़ा में खेली जाएगी। 

चतुष्कोणीय सीरीज मे भारत 'ए', भारत 'बी', दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' की टीमें शिरकत करेंगी। दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों और चतुष्णकोणीय सीरीज के मैचों के लिए के लिए भारत 'ए' और भारत 'बी' के मैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया  बी के खिलाफ भारत 'बी' टीम की घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। करुण नायर और ऋषभ पंत को छोड़ कर हाल ही में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारत 'ए' टीम के ज्यादातर बाकी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ घोषित टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। दरअसल, करुण नायर और ऋषभ पंत को इंग्लैंड में उसके खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शुरू के तीन टेस्ट मैचों के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम में शामिल  किया गया और इस कारण वे भारत 'ए' टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।  

दक्षिण अफ्रीका 'ए'  के खिलाफ दो चार दिनी मैचों के लिए भारत 'ए' टीम : श्रेयस अय्यर(कप्तान), पृथ्वी शॉ, आर. समर्थ, मयंक अग्रवाल, एआर ईश्वरन, हनुमा विहारी, अंकित बावने, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (पहले चार दिनी मैच के लिए)/ शाहबाज नदीम (दूसरे चार दिनी मैच के लिए), युजवेंद्र चहल, जयंत यादव, आर. गुरबाणी, नवदीप सैनी, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज। 

चतुष्कोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' और भारत बी टीमें :  
 
भारत 'ए' : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ , आर समर्थ, सूर्यकुमार यादव, हनुमा विहारी, नीतीश राणा , सिद्धेश लाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, के. गौतम , क्रुणाल पांडया, दीपक चाहर,मोहम्मद सिराज, शिवम मावी, खलील अहमद। 

(नोट : ऑस्ट्रेलिया %ए’ के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए भारत %ए’ टीम की घोषणा बाद में घोषित की जाएगी)।  

भारत 'बी': मनीष पांडे(कप्तान), मयंक अग्रवाल, एआर ईश्वरन, शुभमन गिल, दीपक हुडा, रिकी भुई, विजय शंकर, इशान किशन(विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, जयंत यादव,डीए जडेजा, सिद्धार्थ कौल, प्रदीष कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया,नवदीप सैनी।

विज्ञापन

फैज इंडिया ब्लू की और पार्थिव पटेल इंडिया ग्रीन की दलीप ट्रॉफी मैचों में कप्तानी करेंगे

पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
भरोसेमंद बल्लेबाज फैज इंडिया ब्लू की और पार्थिव पटेल इंडिया ग्रीन की 2018-19 में दलीप ट्रॉफी मैचों में कप्तानी करेंगे। इंडिया रेड की कप्तानी अभिनव मुकुंद को सौंपी गई है। दलीप ट्रॉफी मैचों के लिए विभिन्न टीमों की भी घोषणा भी सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने सोमवार को की। त्रिकोणीय चार दिवसीय दलीप ट्रॉफी मैच 17 अगस्त से शुरू होंगे।  सभी मैच दिन रात्रि मैच होंगे। 

दलीप ट्रॉफी में विभिन्न टीमें :  
 
भारत ब्लू : फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, एन. गंगटा, ध्रुव शौरी, केएस भरत (विकेटकीपर ), अक्ष्य वखाड़े, सौरभ कुमार, स्वप्निल सिंह, बासिल थम्पी, बी. अयप्पा, जयदेव उनाडकट, धवल कुलकर्णी।  

भारत रेड : अभिनव मुकुंद (कप्तान), आर. आर. संजय, आशुतोष सिंह, बाबा अपराजित, ऋतिक चटर्जी, बी. संदीप, अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर), एस. नदीम, मिहिर हिरवानी, परवेज रसूल,आर. गुरबाणी, ए.मिथुन, इशान पोरल, वाई. पृथ्वी राज।  

भारत ग्रीन : पार्थिव पटेल (कप्तान-विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, प्रियंक पांचाल, सुदीप चटर्जी, गुरकिरत मान, बाबा इंद्रजीत, वीपी सोलंकी, जलज सक्सेना, कर्ण शर्मा। विकास मिश्रा, के. विग्नेश, अंकित राजपूत, अशोक डिंडा, अतीत शेठ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें