भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सीनियर राष्ट्रीय टीम में नहीं चुने जाने से कभी-कभार उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
घरेलू सर्किट में अच्छे प्रदर्शन के बाद अय्यर को वन-डे टीम में जगह मिली थी। उन्होंने इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए आखिरी वन-डे खेला था। पिछले साल अय्यर ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए 317 रन बनाये थे। तीन साल पहले उन्हें आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना और दो सत्र बाद वह कप्तान बने। अय्यर ने कहा कि कप्तानी से उन्हें दबाव के हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।