फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़ें पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और रमीज राजा, ट्विटर पर कर रहे जुबानी हमले

Fri, 10 Apr 2020 06:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमीज राजा और शोएब मलिक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के सीनियर खिलाड़ियों को गरिमामय ढंग से संन्यास लेने के बयान के बाद उनके और हरफनमौला शोएब मलिक के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है। मलिक और मोहम्मद हफीज ने हाल ही में एक इंटरव्यू पर एतराज जताया जिसमें रमीज ने दोनों सीनियर क्रिकेटरों को संन्यास लेने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


हफीज ने चुप रहना मुनासिब समझा जबकि मलिक ने रमीज और हफीज को टैग करके तंज भरा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘रमीज भाई मैं सहमत हूं। हम तीनों अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं तो गरिमा के साथ संन्यास लेते हैं। मैं फोन करता हूं और 2022 के लिए तय करते हैं।’
 

जवाब में रमीज ने लिखा, ‘गरिमा के साथ संन्यास, किससे? मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में जो सही लगता है, वह बोलता हूं। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट फिर बुलंदियों पर पहुंचे। उससे मैं कभी संन्यास नहीं लूंगा मलिक साहब।’
विज्ञापन

 

हालांकि, दोनों ही क्रिकेटरों ने बात को हल्का करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल भी किया, लेकिन बातचीत और उसके मतलब को देखते हुए इसे उनके फैन्स ने कतई हल्के में नहीं लिया होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें