पकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज और शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
पकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज और शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ही मौजूद हैं। मियांदाद ने 17 साल 310 दिन की उम्र मे यह कमाल किया था।
विज्ञापन
19 वर्षीय हुरैरा ने कैद-ए-आजम ट्रॉफी के दौरान एक मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 327 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 19 साल 239 दिन की उम्र में हासिल की।
हुरैरा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। यह पाकिस्तान की सरजमीं पर 23वां तिहरा शतक है और हुरैरा ऐसा करने वाले 22वें खिलाड़ी। विदेशी खिलाड़ियों में माइक बीयरली, मार्क टेलर और वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
बात करें हुरैरा की पारी की तो उन्होंने नार्दर्न की तरफ से खेलते हुए बलोचिस्तान के खिलाफ 90।67 की स्ट्राइक रेट से 343 गेंदों में 311 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 40 चौके और चार छक्के जड़े।