टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तान के वरिष्ठ क्रिकेटर शोएब मलिक मैच के बजाय किसी और ही परेशानी में थे। परेशानी ससुराल को लेकर है। हालांकि अब उनकी टेंशन दूर हो चुकी है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान मैच देखने के लिए उनकी साली अनम मिर्जा की फरमाईश थी। अब बात साली की हो तो जी जान लगाना तो बनता है। शोएब ने पूरे टोटके लगाकर साली समेत पूरे ससुराल के लिए टिकटों की व्यवस्था कर दी है।
सूत्र बताते हैं कि शोएब ने शुक्रवार को सौरव गांगुली के साथ लंबा वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक मैच के अपनी ससुराल के लिए टिकट मांगे। सौरव ने उनकी इस मांग को पूरा कर दिया।
हालांकि शोएब की पत्नी सानिया मिर्जा इस वक्त सर्किट में खेल रही हैं, लेकिन उनके माता-पिता और शोएब की साली के इस मुकाबले में आने की उम्मीद है। यही नहीं मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान सौरव ने विराट कोहली को मैच के टिकट दिए।