शोएब ने कहा "पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है। निराश मत हो, आप सभी ने वास्तव में अच्छा खेला। भारत ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया ... उन्होंने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक जीता। यह पूरी तरह से एक विश्व कप मैच था। इसमें सब कुछ था- कैच छूटे, रन-आउट, नो-बॉल, विवाद, स्टंपिंग। विश्व कप अभी शुरू हुआ है, विश्व कप तभी शुरू होता है जब भारत-पाकिस्तान खेलते हैं और दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान इस विश्व कप में फिर भारत भिड़ेगा।"
अख्तर ने इसके बाद विराट कोहली की तारीफ में कहा "जब इरादे टूटते हैं तो यकीन बाहर आता है और जब यकीन पक्का हो जाता है तो चरित्र बाहर आता है और उसका नाम विराट कोहली है। मेरे ख्याल में जिंदगी की सबसे बड़ी पारी वो खेल गए। वो इसलिए खेल गए, क्योंकि उन्हें यकीन था की वो कर जाएगा। वह पारी खेल सकते थे, क्योंकि उनमें आत्मविश्वास और चरित्र था।"
अख्तर ने कोहली के लेकर आगे कहा, "वह एक धमाके के साथ वापस आ गया है। मैं चाहता हूं कि वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले ले क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह अपनी पूरी ऊर्जा टी20 क्रिकेट में लगाए। आज की तरह इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ, वह एकदिवसीय मैचों में तीन शतक बना सकता है।