फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

454 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर ने लिया संन्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
454 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 41 शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्टायलिश बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने संन्यास की घोषणा कर दी। इन बल्लेबाज ने वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में टीम इंडिया की बुरी हार हुई थी। हालांकि उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


41 साल के चंद्रपॉल ने टीम के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ मई 2015 में किया था। जबकि मार्च 2011 में चंद्रपॉल ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेला।

चंद्रपॉल ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अलविदा कहने की औपचारिक घोषणा की। आउट ऑफ फॉर्म के चलते वह लंबे समय से टीम से बाहर थे।
Trending Videos
विज्ञापन

टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज टीम में 20 साल से ज्यादा अपनी सेवाएं देते हुए शिवनारायण चंद्रपॉल ने कुल 454 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 164 टेस्ट, 268 वनडे और 22 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले। चंद्रपॉल गेंदबाजी भी कर चुके हैं।

चंद्रपॉल ने 43 टेस्ट पारियों में 9 जबकि 28 वनडे पारियों में 14 विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा चंद्रपॉल के नाम 30 टेस्ट और 11 वनडे शतक हैं। वह 66 टेस्ट और 59 वनडे फिफ्टी भी लगा चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 203 नाबाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

चंद्रपॉल अपनी टीम के टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले ब्रॉयन लारा के 86 टेस्ट रन ज्यादा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें