ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया कड़े मुकाबलों के बाद भी वनडे सीरीज में हार चुकी है। ऐसे में आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के पास कमबैक करने का अच्छा मौका था लेकिन दो बुरी खबरों ने टीम के हौसले कम दिए हैं।
यह खबरें टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार से जुड़ी है। दोनों इंज्युरी के चलते टीम से बाहर हो सकते हैं।
चौथे वनडे में भुवी डेविड वॉर्नर के एक शॉट पर हाथ फ्रेक्चर करा बैठे। मामला 11वें ओवर का था। केनबरा में हुए इस रोमांचक मुकाबले में वॉर्नर के शॉट पर भुवी लपकने का प्रयास करते हुए बाएं हाथ के अंगूठे को चोटिल करा बैठे।
टीम मैनेजमेंट का कहना है कि भुवी के बाएं हाथ में फ्रेक्चर है, लिहाजा पांचवें वनडे में उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह ने मैच में भाग लिया। जसप्रीत का यह डेब्यू मैच था।
चोटिल भुवी के स्थान पर टीम इंडिया में टी-20 के लिए रिषी धवन को जगह मिली है। धवन का वनडे सीरीज में प्रदर्शन मिला-जुला रहा।