फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल को इस गेंदबाज से लगता था डर 

Sat, 07 Oct 2017 04:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
शिवनारायण चंद्रपॉल - फोटो : ESPN
विज्ञापन
वेस्‍टइंडीज में ब्रयान लारा के जमाने में भी एक बैट्समैन ऐसा था जिस पर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी निर्भर रहती थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं शिवनारायण चंद्रपाल की। अपने 21 साल के ‌क्रिकेट करियर में चंद्रपाल ने काफी मैचों में वेस्‍टइंडीज की पारी को संभाला। 43 वर्षीय चंद्रपाल संन्यास के बाद भी इंग्लैंड में काउंटी के तहत प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह लंकाशायर की ओर से खेलते हैं। सरे के खिलाफ हाल ही में फाइनल गेम में उन्होंने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। चंद्रपाल ने इस काउंटी सीजन में 13 मैचों में 831 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

उनकी नजर में अकरम सबसे घातक गेंदबाज थे 

वसीम अकरम
क्रिकट्रेकर के अनुसार साज सादिक नामक पाकिस्तानी पत्रकार ने चंद्रपाल के बारे में कुछ अहम तथ्यों का खुलासा किया है। सादिक ने बताया कि चंद्रपाल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम सबसे मुश्किल गेंदबाज लगते थे। चंद्रपाल ने हालांकि कई बड़े गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ, वकार युनिस और शॉन पोलाक को बेहतर गेंदबाज माना। लेकिन उनकी नजर में वसीम अकरम सबसे घातक गेंदबाज थे। 
  Shiv Chanderpaul "I faced some of the greatest bowlers of all-time like McGrath, Waqar & Pollock, but Wasim Akram was the best" #Cricket — Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) October 7, 2017
विज्ञापन

164 टेस्ट मैच खेलते हुए 11867 रन बनाए

शिवनारायण चंद्रपाल
कलात्मक बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल ने अपने करियर में 164 टेस्ट मैच खेलते हुए 11867 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक भी लगाए हैं। चंद्रपाल ने 268 वन डे में 42 की औसत से 8778 रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें