टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज के बाद अब शनिवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांच शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 4-1 से शिकस्त देने के बाद विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की नजरें अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने पर भी होगी। सीरीज का पहला मैच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाएगा। कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ के चोट के बाद बाहर होने से विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया टीम पर दबाव बनाने का मौका होगा।
रांची ने अब तक 1 टेस्ट, 4 वन-डे और एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी की है। टीम इंडिया ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में आखिरी टी20 मुकाबला फरवरी 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत ने 69 रन से जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: किंग कोहली को टी-20 इंटरनेशनल में पहले शतक का है इंतजार, ये हैं 5 बड़ी पारियां
इसके अलावा भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 2012 में आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते।
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार
टीम इंडिया
टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 9 जबकि कंगारू टीम ने 4 मैच जीते हैं।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का खुलासा, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में इस गेंदबाज से डर गए थे
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी भिड़ंत 2016 वर्ल्ड टी20 में हुई थी, जिसमें मेन इन ब्लू ने 6 विकेट से मैच जीता था।
क्या जीत की पटरी पर लौटेंगे कंगारू
विराट कोहली
टीम इंडिया ने पिछले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। इसमें टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप करना शामिल है। विराट ब्रिगेड जब रांची में मैदान संभालेगी तो उसका इरादा लगातार सातवीं जीत दर्ज करने का होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
टीम इंडिया ने ऐसे दी ऑस्ट्रेलिया को पिछले 6 मैचों में मात
विराट कोहली
1) 10 अक्टूबर 2013, राजकोट, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
2) 30 मार्च 2014, ढाका, भारत ने 73 रन से जीता मैच
3) 26 जनवरी 2016, एडिलेड, भारत ने 37 रन से जीता मैच
4) 29 जनवरी 2016, मेलबर्न, भारत ने 27 रन से जीता मैच
5) 31 जनवरी 2016, सिडनी, भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
6) 27 मार्च 2016, मोहाली, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
बेहतरीन फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में है। ओपनर शिखर धवन की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं और शिखर धवन के साथ वो टीम को शानदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली आएंगे।
चौथे नंबर पर मनीष पांडे, फिर केदार जाधव और एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरेंगे। नंबर 7 पर हार्दिक पांड्या अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा लेंगे।
राहुल को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, इससे स्पष्ट दिखता है कि भारतीय बल्लेबाजी में काफी गहराई है और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई होते हुए देखने को मिल सकती है।
ये करेंगे ऑस्ट्रेलिया को पस्त
टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन माना जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शुरुआती और अंतिम ओवरों में कंगारू बल्लेबाजों को परेशान करते दिखेंगे जबकि युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव बाकी का काम करना चाहेंगे। वहीं 38 वर्षीय नेहरा ने भी टीम में वापसी की है वो तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
भारतीय टी20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल , मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल।