न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पुणे में संपन्न दूसरे वन-डे में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने 68 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की मदद से टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की।
'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने मैच विजयी पारी खेलने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे जोरावर का एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये दृश्य देखकर उनका दिल भर आया है।
दरअसल, शिखर धवन का बीटा जोरावर अपने घर में टीवी पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन-डे देख रहा था। खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए स्टेडियम में आई। जब भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ तो जोरावर अपने पापा को टीवी पर ही ढूंढने लगा। फिर जैसे ही कैमरा शिखर धवन पर गया तो जोरावर ये देखकर बहुत खुश हुआ और खुशी से पापा...पापा... कहने लगा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने लिखा- दिल भर आया वीडियो को देखकर, जिस तरह वो मुझे ढूंढ रहा है। काश मैं जोरावर को गले लगा सकता और खूब प्यार दे सकता। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा मेरे बच्चों के साथ हैं... सभी को प्यार...'
Dil bhar aaya video dekh ke, jis tareeke se woh mujhe dhoondh rha hai.wish zoraver ko gale laga sakta main aur khoob pyaar de sakta. Mera pyaar aur duyaaein hamesha mere bachon ke saath hain ...love u all 🤗🤗❤️❤️😘😘😘 A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Oct 26, 2017 at 3:51am PDT
गौरतलब है कि इस मैच में शिखर धवन ने 68 रनों की अहम पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला अर्धशतक था। फिलहाल 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कानपुर में खेला जाएगा।