फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर-पंत-नवदीप सैनी ने जताई उपलब्धता, विजय हजारे ट्राफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे

Wed, 18 Sep 2019 06:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dhawan pant
विज्ञापन

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी विजय हजारे ट्राफी के लिए राज्य की टीम की तरफ से खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली अपना पहला मैच 24 सितंबर को विदर्भ के खिलाफ खेलेगा।

विज्ञापन


भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 22 सितंबर को बेंगलुरू में समाप्त होगी लेकिन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि राज्य के चोटी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की पुष्टि कर दी है। पंत हालांकि भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और वह पहले कुछ मैचों के बाद संभवत: उपलब्ध नहीं रहेंगे जबकि धवन के सभी मैचों में खेलने की उम्मीद है।

डीडीसीए अध्यक्ष शर्मा ने कहा, ‘‘यह वास्तव में अच्छा है कि ऋषभ, शिखर और नवदीप दिल्ली के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि इशांत शर्मा और विराट कोहली भी अंतरराष्ट्रीय मैचों से समय मिलने पर दिल्ली की तरफ खेलेंगे।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, ‘‘विराट और इशांत भी दिल्ली क्रिकेट में योगदान देना चाहते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी संभव हो वे मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने हाल में वार्षिक पुरस्कार समारोह में दिल्ली क्रिकेट के प्रशंसकों से यह वादा किया था। इससे पता चलता है कि दिल्ली क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने और खिताब जीतने के लिये डीडीसीए और खिलाड़ियों की सोच एक जैसी है।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें