फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर ने 600 बच्चों के दिल के ऑपरेशन के लिए अमेरिका से जुटाया फंड

Wed, 18 Sep 2019 06:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर हर्ट टू हर्ट (एच2एच) फाउंडेशन के जरिए भारत में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 600 से अधिक बच्चों के दिल के ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। ये ऑपरेशन भारत में सत्य साई संजीवनी अस्पताल में किए जाएंगे जिसने हाल में 2012 से लेकर अब तक 10,000 ऑपरेशन मुफ्त करने का रिकॉर्ड बनाया था। इनमें से 400 ऑपरेशन के लिए एच2एच फाउंडेशन ने छह महीने में धन मुहैया कराया था। इनमें से 34 ऑपरेशन के लिए खुद गावस्कर ने विशेष तौर पर धन उपलब्ध कराया था। गावस्कर ने कहा कि भारत में बच्चों के दिल के मुफ्त ऑपरेशन में सहयोग करने के लिए अमेरिका के कई शहरों का दौरा शानदार रहा। विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में भागीदारी के लिए मैं आभारी हूं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें