फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: धवन की अगुवाई में जमकर प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया, बीसीसीआई ने शेयर की खास तस्वीर

Thu, 15 Jul 2021 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले भारतीय टीम कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। टीम इंडिया रात के समय में अभ्यास कर रही है, जिसकी तस्वीर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की है। बीसीसीआई ने लिखा, ' नेट प्रैक्टिस का समय...इस रौशनी में हमारा पहला प्रैक्टिस सेशन शुरू हो गया है।' श्रीलंकाई टीम में कोरोना पॉजियिव मामले पाए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की थी। दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे 18 जुलाई, दूसरा 20 जुलाई और आखिरी मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टी-20 सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। दूसरे व तीसरे मुकाबले क्रमशः 27 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे। 

विज्ञापन

 

 

शेड्यूल में हुआ दो बार बदलाव
पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक, वन-डे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होने वाली थी। दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 16 और 18 जुलाई को खेला जाना था। इसके बाद 22 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जानी थी। इसके बाद फिर खबर आई की दौरे की शुरुआत 17 जुलाई से होगी जबकि टी-20 सीरीज 24 जुलाई से खेली जाएगी। मगर श्रीलंका टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआई और क्रिकेट श्रीलंका ने इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। इस दौरे के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें