महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समय सीमा को बढ़ा दी है। इसके तहत अब किसानों के नामांकन की अंतिम तिथि को 15 जुलाई से बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समय सीमा को 15 से बढ़ाकर 23 जुलाई तक करने का अनुरोध किया था। पत्र में कहा गया कि 46 लाख किसानों ने अब तक योजना के लिए आवेदन किया है, लेकिन कई को अभी भी योजना की औपचारिकता पूरी करनी है।