फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका के पहले वनडे में धवन को लेकर हुआ बड़ा ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के साथ मैच के दौरान एक अजब स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद कुछ देर के लिए मैदान में अजीबोगरीब माहौल हो गया। हुआ यूं कि मैच के 10वें ओवर में जब अंपायर ने बिना कैच लपके ही धवन को कैच आउट करार दे दिया था। रोचक बात यह रही कि धवन का कैच पकड़ा ही नहीं गया और वह  बिना  आउट हुए पवेलियन जाने लगे।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा की गेंद को धवन ने खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले से छूकर विकेट के पीछे चली गई। वहां विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने इस कैच को लपकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इससे पहले ही मुर्तजा की अपील पर अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी।
विज्ञापन

एक नहीं, दो नहीं तीन बार आउट हुए धवन

टीम इंडिया के गब्बर सिंह शिखर धवन इस मैच में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार आउट हुए। पहली बार बिना कुछ सोचे समझे ही पवेलियन की ओर बढ़ चले, लेकिन तभी अंपायर को अपनी गलती का पता चल गया और धवन वापस मैदान पर लौट गए। इसी दौरान मैदान छोड़ने के चलते धवन को रन आउट करने की अपील भी की गई, लेकिन यह भी उस समय हुआ जब वह पवेलियन की ओर बढ़ चले थे। इसी कारण वह बच गए। इस तरह वह दूसरी बार रनआउट से बचे। तीसरी बार धवन 30 रन बनाकर तस्किन अहमद की बॉल पर मुशफीकुर रहीम के हाथों लपके गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें