पर्थ के बाद ब्रिसबेन में भी टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इन दोनों मैच के शुरुआत में एक और समानता दिखी और वह है शिखर धवन का सस्ते में निपट जाना।
शिखर धवन रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने आए लेकिन पिछले मैच की तरह वह इस मैच में भी दहाई का स्कोर नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। इससे अच्छा प्रदर्शन तो उनका पर्थ में था जहां उन्होंने 9 रन बनाए थे। इस मैच में भी वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए। ब्रिसबेन वनडे में उनका फिर से सस्ते में आउट होना प्रशंसकों को खल गया और वह जल्द ही ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे।
आइए, जानते हैं कि ट्विटर पर धवन को लेकर प्रशंसकों में कैसी प्रतिक्रिया थी। वह जिस तरह से क्रीज पर जाकर चंद मिनट में आउट होकर वापस लौट आते हैं इस पर एक ने तो उन्हें दो मिनट के मैगी नूडल्स के लिए ब्रॉड एंबेसडर ही बना दिया।
Shikhar Dhawan announced next brand ambassador of 2 minute noodles Maggi!
#AUSvIND @MaggiIndia @SDhawan25— HoldingWilleyCricket (@holdingwilley) 15-जनवरी-2016
Shikhar dhawan abhi tak new year celebration mode mein hai..— Tw€€t B@ba (@patani_ashutosh) 15-जनवरी-2016
Shikhar Dhawan to lul ho gya 2nd ODI me— #INDvsAUS (@INDvsAUS2016) 15-जनवरी-2016
Shikhar Dhawan ke out hone se
pata laga India ki fir se batting hai
#IndvsAus— Ajeet Kumar (@ajeetrox) 15-जनवरी-2016