भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। दोनों ही खिलाड़ी सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और जल्दी ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। दोनों ही खिलाड़ी सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और जल्दी ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। क्रिकेट की तैयारियों के साथ-साथ दोनों खिलाड़ी जिम में समय समय देते हुए अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच धवन और चहल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले दोनों क्रिकेटर अक्सर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं और तरह-तरह के वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स शेयर करते रहते हैं। इस बार भी दोनों खिलाड़ियों ने एक ऐसी ही इंस्टाग्राम रील बनाकर शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसपर कमेंट किया है।
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है जिसमें वह युजवेंद्र चहल के साथ एक्टिंग और लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चहल जिम में डंबल उठाकर बॉडी बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं और धवन सामने खड़े होकर उनसे मिन्नतें कर रहे हैं।'
विज्ञापन
इस वीडियो को आधे घंटे के अंदर ही 36 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसपर सुरेश रैना, हरभजन सिंह और कुलदीप यादव ने भी कमेंट किया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका को 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए बल्लेबाज शिखर धवन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम को चुना गया है।