भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे को टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद शनिवार को सम्मानित किया गया। शिखा भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं। उन्हें एयर अफसर इंचार्ज (प्रशासन) एयर मार्शल एमएसजी मेनन ने सम्मानित किया। भारतीय एयर फोर्स के ट्विटर हैंडल से उनकी एक तस्वीर भी शेयर की गई। जिसमें शिखा को एयर अफसर इंचार्ज (प्रशासन) ने सम्मानित किया। शिखा ने विश्व कप में कुल सात विकेट अपने नाम किए थे।
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लीग राउंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अजेय रहते हुए भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल भारत को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी।